{"_id":"643068a62e29cae5fd0c2f34","slug":"three-patients-found-infected-with-leptospirosis-gonda-news-c-13-1-171559-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित मिले तीन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित मिले तीन मरीज
Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर में बच्चों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। -संवाद
गोंडा। जिले में संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रहीं हैं। कोरोना संक्रमण के बीच ही जिले में लेप्टोस्पाइरोसिस ने दस्तक दे दी है। इटियाथोक व खरगूपुर इलाके में तीन लोग लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित गांवों में पहुंचकर मरीजों के घर के आसपास दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के भी पांच नए केस सामने आए हैं।
इटियाथोक के चुरिहारपुर निवासी मो. मुस्लिम की तबीयत बिगड़ने पर विगत 27 मार्च को उसे इटियाथोक सीएचसी लाया गया था। जहां स्क्रीनिंग के दौरान किसी संक्रामक बीमारी के लक्षण पाए गए। मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार देर शाम जांच रिपोर्ट आने पर लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार सुबह मलेरिया निरीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र मिश्र की अगुवाई में सीएचसी की टीम मरीज के घर पर पहुंच गई। आसपास एंटीलार्वा व कीटनाशक का छिड़काव किया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।
इसके अलावा खरगूपुर के गोंडाचाटी के वीरपुर झलैहिया निवासी श्लोक तिवारी (7) व बनघुसरा निवासी हर्ष तिवारी (7) की जांच रिपोर्ट भी लेप्टोस्पाइरोसिस पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर के डॉ. अभिषेक आनंद, एलटी रजत कुमार, आलोक पाठक और कंचन शुक्ला ने प्रभावित गांव में दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण भी रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को पांच नए केस मिलने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 50 यात्रियों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें मनकापुर व खरगूपुर के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर भी तीन लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमितों को चिकित्सीय निगरानी के साथ होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं संबंधित सीएचसी की ओर से मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने कहा कि संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। कोविड नियमों का पालन कर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
मलेरिया निरीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि कि लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमण चूहे, कुत्ते, बिल्ली सहित पालतू जानवरों के पेशाब व दूषित पानी से फैलता है। ये बैक्टीरियल डिजीज है। ये बैक्टीरिया आंख, नाक, मुंह के माध्यम से शरीर में पहुंचता है और संक्रमण करता है। पैर में घाव होने पर भी संक्रमण फैल सकता है। इस बैक्टीरिया से संक्रमित पालतू पशुओं में कोई लक्षण नहीं आते हैं मगर वह बीमारी फैलाते हैं। जिससे पीलिया, उल्टी आना, आंखें लाल होना, पेट दर्द, दस्त, पेशाब में खून आना आदि समस्या होती है।