फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three medical officers' pay withheld

तीन चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोका

Fri, 09 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Three medical officers' pay withheld
डीएम आशुतोष निरंजन नेे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इसमें उन्होंने नियमित टीकाकरण में पीछे रहे तरबगंज, नवाबगंज व वजीरगंज के प्रभारी चिकित्साधिकरियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में पता चला कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत एमसीडीएस ऑपरेटर्स को विगत 9 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे नाराज डीएम ने सीएमओ को आदेश दिए हैं कि किसी भी दशा में एक सप्ताह के भीतर कार्यरत जनशक्तियों को मानदेय दे दिया जाए तथा सेवा प्रदाता एजेन्सी को नोटिस देकर तत्काल हटाकर दूसरी एजेन्सी को टेंडर के जरिए अधिकृत किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं कर दिया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी फिक्स करते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद के निर्धारित लक्ष्य 52400 के सापेक्ष अब तक मात्र 23132 संस्थागत प्रसव ही हो पाए हैं। मात्र 44 प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर भी डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब तलब किया है।


इसी तरह वीएचएनडीए नसबंदी रोगी कल्याण निधि सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी संतोषजनक प्रगति नहीं पाई गई। बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. राकेश अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. रतन कुमार, सीएमएस महिला डॉ. अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed