{"_id":"6a4137551820e82e750ff0e5","slug":"three-lakhs-swindled-under-the-pretext-of-selling-land-gonda-news-c-100-1-gon1041-161251-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन बेचने के नाम पर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन बेचने के नाम पर तीन लाख ठगे
Sun, 28 Jun 2026 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। सरैंया निवासी लाल बहादुर ने जमीन खरीदने के नाम पर तीन लोगों द्वारा तीन लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने संदीप चौहान के जरिये शिवा शर्मा से मुलाकात की थी, जिसने अजय पाठक और ओम प्रकाश दूबे से गोंडा मेडिकल काॅलेज के पास एक जमीन का सौदा तय कराया। आरोपितों ने विश्वास में लेकर गुरौली स्थित एक मकान पर तीन लाख रुपये ले लिए।
रुपये लेने के बाद आरोपी बैनामा करने में टालमटोल करने लगे। जब पीड़ित उनसे मिलने के लिए पैसे का भुगतान किए गए मकान पर पहुंचा, तो पता चला कि वह अजय पाठक और ओम प्रकाश का नहीं बल्कि राम खबर का है। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने छह लाख रुपये के जाली नोट देने का प्रस्ताव रखा। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद अब धानेपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।