फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three injured including woman in wolf attack

भेड़िये के हमले में महिला समेत तीन घायल

Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured including woman in wolf attack
करनैलगंज (गोंडा)। लकड़ी काटने गये लोगों पर भेड़िये ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला व दो बच्चे घायल हो गये। एक बच्चे की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ के मजरा वैशन पुरवा से जुड़ा है। यहां की निवासिनी अफसाना बानो (22) पत्नी असगर अली, मोहम्मद हसीब (7) पुत्र पीर मोहम्मद व मोहम्मद मुदस्सिक (5) पुत्र जान मोहम्मद सरयू नदी के किनारे पंचवटी घाट के पास लकड़ी काटने गये थे। इसी दौरान एक पागल भेड़िये (लकड़बग्घा) ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हल्ला गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने भेड़िये को दौड़ाया और तीनों को बचाया। तब तक मोहम्मद हसीब गंभीर रूप से घायल हो चुका था। तीनो घायलों को सीएचसी करनैलगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद हसीब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने बताया कि हसीब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed