{"_id":"6aef64370b337b62770b99a3","slug":"three-injured-in-accidents-two-in-serious-condition-gonda-news-c-100-1-slko1026-169502-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसों में तीन घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसों में तीन घायल, दो गंभीर
Sat, 07 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पहली घटना शुक्रवार रात नौ बजे शिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास हुई। कटरा भोगचंद्र निवासी सूरत यादव पैदल घर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास हुई। वजीरगंज के गेड़सर के अहिरन पुरवा निवासी अमित यादव और गोली नवाबगंज मंडी में सब्जी बेचकर बैटरी रिक्शा से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही ने उनके रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गोली की गंभीर हालत को देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।