{"_id":"64399575d2005efb5c0f7fa4","slug":"three-in-custody-in-chandrakant-murder-case-gonda-news-c-13-1-183822-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चंद्रकांत हत्याकांड में तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चंद्रकांत हत्याकांड में तीन हिरासत में
Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। हरखापुर गांव में जमानत पर छूटे किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन गांवों में दबिश दी मगर सफलता नहीं मिली।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हरखापुर निवासी चंद्रकांत (45) को 11 अप्रैल की रात गांव से कुछ दूरी पर गोली मार दी गई थी। शहर के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान 12 अप्रैल की रात उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को चंद्रकांत का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और शव रखकर प्रदर्शन किया था। पुलिस काफी मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार करा सकी।
मामले में चंद्रकांत के बड़े भाई चंद्रमोहन ने कोतवाली देहात में वीरेंद्र कुुमार, अजय कुमार, राजू समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।