फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three historyheater top-10 criminals busted with illegal realities

तीन हिस्ट्रीशीटर टॉप -10 अपराधी अवैध असलहों के साथ धराए

Thu, 10 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three historyheater top-10 criminals busted with illegal realities
खोड़ारे (गोंडा)। पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर टॉपटेन अपराधियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से 12 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस व 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। थाना खोड़ारे के उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने हमराहियों के साथ टॉप-10 अपराधी दुर्गेश पांडेय को शिव मंदिर मटियारिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता ने टॉप-10 अपराधी मसरूर को आजाद नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने टॉप-10 अपराधी नफीस को नहरपुलिया ग्राम राघवपुर के पास से गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त दुर्गेश पांडेय के पास से 12 बोर तमंचा व कारतूस, अभियक्त मसरूर के पास से 12 बोर तमंचा कारतूस, अभियुक्त नफीस के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed