फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three candidates including BSP filed nomination from Kaiserganj

Gonda News: कैसरगंज से बसपा समेत तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 02 May 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three candidates including BSP filed nomination from Kaiserganj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से बसपा समेत तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अरुणिमा पांडेय और नवी अहमद ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भरा।
बुधवार को सेक्टर-12 इंदिरानगर निवासी नरेंद्र पांडेय ने बतौर बसपा प्रत्याशी कैसरगंज से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। उनके साथ देवीपाटन के मंडल को-आर्डिनेटर राजकुमार कुरील व प्रदीप गौतम, जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया व जमीर खान मौजूद रहे। गोमतीनगर लखनऊ निवासी अरुणिमा पांडेय और बहराइच के रहने वाले नवी अहमद ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन


बसपा के नरेंद्र करोड़पति, जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक सौरभ
गोंडा। बहुजन समाज पार्टी से कैसरगंज प्रत्याशी नरेंद्र पांडेय जहां करोड़पति हैं, वहीं बसपा से गोंडा प्रत्याशी सौरभ कुमार मिश्र जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक की डिग्री हासिल कर रखी है। नरेंद्र पांडेय के जहां ट्रांसपोर्टर हैं। वहीं सौरभ प्राइवेट शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्नी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक की डिग्री हासिल कर रही है। पहली बार बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके पास करीब दस लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं नरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पास करीब तीन करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। बसपा की ओर से कैसरगंज सीट से नरेंद्र पांडेय और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सौरभ मिश्र चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article