{"_id":"690b894f26d17610ba0a7fd9","slug":"threat-to-cmos-accounting-clerk-case-filed-against-two-gonda-news-c-100-1-slko1028-146647-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएमओ के लेखा लिपिक को धमकी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएमओ के लेखा लिपिक को धमकी, दो पर केस
Wed, 05 Nov 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीएमओ कार्यालय में तैनात लेखा लिपिक शशिकांत सिंह को चतुर्थश्रेणी कर्मचारी व एक अन्य ने धमकाया है। इस मामले में कोतवाली नगर में धमकी व अभद्रता का केस दर्ज किया गया है।
शशिकांत का कहना है कि कार्यालय के चतुर्थश्रेणी कर्मी विजयशंकर ने अपनी मां का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का फर्जी बिल पास करने के लिए दबाव बनाया। रात में कई बार फोन मिलाया। उन्होंने जब कॉल रिसीव की तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
सूचना सीएमओ को दी गई। इसके बाद देर रात विजयशंकर व उनके साथ विष्णु नाम व्यक्ति उनके पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंच गया। कहा कि बिल पास नहीं किया तो जान से मार देंगे। डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस आई और दोनों को अपने साथ ले गई। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के कर्मी विजयशंकर व विष्णु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।