{"_id":"6a1dcb8accf076904607e890","slug":"thousands-of-devotees-performed-jalabhishek-in-shiva-temples-gonda-news-c-100-1-gon1041-159466-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिव मंदिरों में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिव मंदिरों में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु व कतार में खड़े लोग। - संवाद
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
खरगूपुर। पुरुषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। रात दो बजे मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर और गर्भगृह ओम नमः शिवाय और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, पुष्प, शमी और बेलपत्र अर्पित कर पूजन किया। परिसर में लगी दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।
जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर भोलेनाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाओं ने भी विधि-विधान से पूजन किया। वहीं, क्षेत्र के बाबा सोमनाथ व चिंताहरण मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
शहर के दुखहरण नाथ मंदिर में भी हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा। इसी प्रकार बालेश्वर नाथ, बरखंडी नाथ आदि शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
नागेश्वर महादेव का भांग व मेवे से हुआ शृंगार
विश्नोहरपुर। महंगूपुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का भांग और मेवे से भव्य शृंगार किया गया। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर यहां भी रोजाना शृंगार हो रहा है। सोमवार सुबह मंदिर में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक हुआ। संरक्षक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह मंदिर नागों की बांबी पर शिव की प्रेरणा से बनवाया गया था। (संवाद)

खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु व कतार में खड़े लोग। - संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद