फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Those responsible could have prevented the train accident, yet remained careless

Gonda News: ट्रेन हादसा रोक सकते थे जिम्मेदार, फिर भी बने रहे बेपरवाह

Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Those responsible could have prevented the train accident, yet remained careless
गोंडा। जिले में बृहस्पतिवार को हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब तक तीन से चार ऑडियो वायरल हो चुके हैं। अमर उजाला इन ऑडियो की पुष्टि तो नहीं करता मगर इनमें हुई बातचीत रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही उजागर कर रही है। हादसे के चार दिन पहले का दावा करते हुए एक कीमैन व जेई की बातचीत का वायरल ऑडियो गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यह बात अलग है कि इस ऑडियो की रेलवे के अधिकारी पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन

ऑडियो में हो रही बातचीत में मोतीगंज-झिलाही रेल मार्ग के ट्रैक की सुरक्षा पर कीमैन सवाल उठाते हुए कॉशन लगाने की मांग कर रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का जेई भी कॉशन जल्द लगाने का दावा कर रहा है। जेई और कीमैन की दो बार बातचीत हुई, दोनों के ऑडियो पहले तो रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के ह्वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुए। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेलकर्मियों के संगठनों में इसकी खासी चर्चा है। फिलहाल अब रेल संरक्षा आयुक्त की जांच शुरू होने पर स्थानीय अधिकारियों की जुबान बंद हो गई है। अब सवाल यह है कि इन ऑडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा या नहीं। इनके जांच में शामिल होने से रेल हादसे में इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन

------------
ऑडियो में हुई बातचीत


की-मैनः ....ओर पर कॉशन लगा है कि नहीं 38/5 में?
जेई : कॉशन लगा है?
की-मैनः पूछत हैं आपसे... कॉशन लगा है कि नहीं
जेई: कॉशन लगने वाला है।
की-मैनः बहुत डेंजर इस समय हो गया है।
जेई : कॉशन लगने वाला है, आईएमआर
की-मैनः हां तो बहुत डेंजर हो गया है। बकलिंग (मुड़ने) की संभावना है।
जेई : क्या बताएं अब!
की-मैनः सर, बहुत डेंजर हो गया है। वो दिनवा सुबह आप देखे तभी से बहुत डेंजर लग रहा है। कहीं पहिया उतरने की संभावना न हो जाए। कोई ठिकाना नहीं है।
जेई : अभी इंचार्ज फुट प्लेट करके आए हैं। कॉशन लग रहा है।
की-मैनः हां ... कॉशन लगवा दीजिए। कोई बात हो जाएगी तो दिक्कत हो जाएगी।

जेई : कॉशन लग रहा है। बोर्ड-वोर्ड शिफ्ट होने वाला है। 30 (किमी प्रति घंटे की स्पीड) लगने वाला है।
की-मैन: ठीक है
जेई : 30 का लगेगा कॉशन।
की-मैन: ठीक है
--------------------
जेई-हेलो.. हेलो.. हां
की-मैन: कह रहे हैं कि मिलनवा पर लाइनवा कुछ गड़बड़ लगति बाय

जेई : मिलनवा पर

की-मैनः हां... मिलान पर वेल्डिंग से पच्छू
जेई : बताए थे ना इंचार्ज को। हम देखे थे एक दिन जाकर के, गड़बड़ तो है
की-मैनः बहुत गड़बड़ लागत है लाइन। वेल्डिंग के पच्छू है, वेल्डिंग से स्लीपर तक बहुत टेढ़ी-मेढ़ी हो गई है।
जेई : वेल्डिंग स्लीपर पर नई न है
जेई : आगे का फिटिंग-विटिंग देख लो। सब सही है न?
की-मैनः हां... सब ठोंक कर आए हैं।
जेई : बढ़िया से सब तार-वार लगाकर बाहर एकदम चकाचक कर देना।
की-मैन : हां... सब टाइट करके आए हैं।
जेई : भले इधर न करो लेकिन उस एरिया में जहां पर लग रहा है, उस एरिया में थोड़ा सा जाकर बढ़िया से एकदम ठोक-ठाक देना, कुछ गिरा न रहे। लाइनर-वाइनर के साथ, लाइनर भी लगा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

की-मैन: ठीक-ठीक है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed