{"_id":"5f88714e8ebc3e9bdb0e35ea","slug":"thieves-blew-30-thousand-from-a-car-gonda-news-lko5454241104","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचकों ने कार से 30 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचकों ने कार से 30 हजार उड़ाए
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक किसान ने सब्जी खरीदने के लिए बाजार में अपनी कार रोक दी। वह रुपयों को थैले में डालने के बाद उसे कार में रख दिया। सब्जी खरीदते समय उचक्के ने उसकी कार से रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। मामले में किसान ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ललकपुर गांव निवासी किसान घनश्याम जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को खेती किसानी में खर्च के लिए बुधवार को इलाहाबाद बैंक की शाखा मनकापुर से उन्होंने तीस हजार रुपये निकाले थे। जिसमे सौ-सौ के तीन सौ नोट थे। जिसे एक थैले में रखकर थैले को कार में रख दिया और घर जाते समय कस्बा मनकापुर के पुरानी सब्जी मंडी में रुककर सब्जी खरीदने लगे।
इसी बीच किसी उचक्के ने रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। बताया कि थैले में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आईटीआर पेपर, पुत्री ज्योति व रिम्पी का आधार कार्ड, मकान का दस्तावेज, खसरा, खतौनी व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। बताया कि कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि एसआई संजीव वर्मा को बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।