फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is danger of accident at every step here...

Gonda News: यहां तो पग-पग हादसे का खतरा...

Fri, 17 Jan 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
There is danger of accident at every step here...
गोंडा-अयोध्या हाईवे पर सड़क से सटाकर रखा गया कबाड़। - संवाद
डुमरियाडीह (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर लोगों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सड़क की पटरी गायब है तो कहीं पर हाईवे किनारे कबाड़ रख दिया गया है। यहीं नहीं सड़क के किनारे पड़े बिजली के खंभे हादसे का सबब बने हुए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

गोंडा-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो दुर्घटना बाहुल्य मार्गों में शुमार हो चुका है। इसके देखभाल की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे के पास है। जिसका मुख्यालय अयोध्या में है। दो लेन की इस सड़क पर वाहनों का दबाव इतना है कि सड़क पार करने के लिए यात्रियों को कई मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। लापरवाही का आलम ये है कि वो वाहन आज भी वहीं खड़ा है। इसके अलावा वजीरगंज गांधी आश्रम व चंदापुर सहित कई जगहों पर सड़क किनारे जानलेवा गड्ढे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में अधिकांश इसी मार्ग पर होती है। अयोध्या-गोंडा मार्ग फोरलेन प्रस्तावित है। डुमरियाडीह से अचलपुर के बीच में बिजली विभाग ने दोनों तरफ से इस तरह खंभे लगाए हैं कि सड़क गली जैसी बन गई है।
विज्ञापन

हादसे में लोग गवां चुके जान
बीते मंगलवार को सड़क पार करने की हड़बड़ी में अधेड़ रामभूल बाइक की चपेट में आकर जान गवां चुके हैँ। 10 मई को अयोध्या से लौट रही स्कॉर्पियो की सहिबापुर के पास ट्रक से भिड़ने से उसके परखच्चे उड़ गए थे। जिसमें चालक समेत तीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सुनिए
सड़क किनारे खंभे लगाने को लेकर एसडीओ विकास यादव ने बताया कि जब सड़क बनेगी तो खंभा शिफ्ट करा दिया जाएगा। अवर अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि बिजली विभाग बिना एनओसी के खंभे लगा रहा है। पत्राचार किया जाएगा। पटरी के गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। टूटी सड़क की भी मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed