फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is a lot of pain, but there is no medicine

Gonda News: दर्द है बहुत, पर दवा ही नहीं

Tue, 10 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of pain, but there is no medicine
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए लगी भीड़। - संवाद 
गोंडा। मेडिकल कॉलेज बनने पर लगा था कि इलाज और बेहतर होगा, लेकिन यहां तो दवाएं ही नहीं मिल रहीं। डॉक्टर सिर्फ परचा लिख देते हैं, दवा बाहर से खरीदनी पड़ती है। इससे अच्छा तो जिला अस्पताल था, जहां कम से कम दवा तो मिल जाती थी। मरीज विनोद समेत कई लोगों ने मेडिकल कॉलेज में दवा न मिलने की पीड़ा बयां की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 1200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन दवा काउंटर से आधे से ज्यादा लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। बुखार और खांसी की साधारण दवा भी नहीं मिल रही है। मरीजों को मजबूरी में बाहर के मेडिकल स्टोर से कई गुना कीमत देकर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इससे अच्छा तो जिला अस्पताल था
सोमवार को मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर खड़े मरीज विनोद, ननकऊ, मोनू और दिनेश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने पर लगा था कि इलाज और बेहतर होगा, लेकिन यहां तो दवाएं ही नहीं मिल रहीं। डॉक्टर सिर्फ परचा लिख देते हैं, दवा बाहर से खरीदनी पड़ती है। इससे अच्छा तो जिला अस्पताल था, जहां कम से कम दवा तो मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को दी बाहर से दवा लेने की सलाह
मेडिकाल कॉलेज में रेशम फार्म करनपुर से आईं सीतापती ने बताया कि खांसी आ रही है। कान भी दर्द कर रहा है। डॉक्टर को दिखाया है, लेकिन जो दवा लिखी गई है वह यहां पर नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बाहर से दवा लेनी पड़ेगी। यह समस्या दूर होनी चाहिए। सीने में दर्द की समस्या लेकर पहुंचे अशोकपुर निवासी अजय मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर ने सात दवाएं लिखी हैं, सिर्फ तीन दवा ही मिल पाई है। बंजरिया की विद्यावती ने बताया कि ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है। मेडिकल कॉलेज में दवा नहीं है। अब बाहर से लेना पड़ेगा। वंदना तिवारी ने बताया कि पैर में चोट लगी है। यहां डॉक्टर ने सलाह तो दी, लेकिन दवा न मिलने के कारण दिक्कतें हो रही हैं।

मेडिकल कॉलेज के पास बजट ही नहीं
जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बना दिया गया। पहले जिला अस्पताल को बजट आवंटित होता था। ऐसे में जिला अस्पताल को आवंटित बजट दिसंबर में खर्च हो गया। अब बजट ही नहीं है। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज बनने के कारण अब इसमें चिकित्सा शिक्षा को बजट जारी करना है। अभी तक इसका कोई कोड अलग से निर्धारित नहीं किया गया, इससे समस्या आ रही है।

जल्द सुधरेगी व्यवस्था

अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए दवाएं मंगवाई जा रही है। दवाओं को लेकर शासन स्तर पर लगातार पैरवी चल रही है। प्राचार्य के माध्यम से भी पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed