फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of 33 kV line wires solved; four arrested

Gonda News: 33 केवी लाइन के तार चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft of 33 kV line wires solved; four arrested
गोंडा। देहात कोतवाली पुलिस ने 33 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 किलो 750 ग्राम विद्युत तार, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। चोरी गए तारों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को विद्युत उपकेंद्र जेल रोड से धानेपुर जाने वाली 33 केवी लाइन के विशुनपुर बैरिया नहर के पास अज्ञात लोगों ने लगभग 400 मीटर तार काट चोरी कर लिए थे। इस मामले में कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज की गई थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विशुनपुर बैरिया क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान तार काटकर उसके बंडल बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खम्हरिया हरवंश निवासी शिवचरन वर्मा, बालापुर निवासी उत्तम कुमार, रतनपुर दुल्लापुर निवासी विष्णु कुमार और विशुनपुर बैरिया निवासी आद्या प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed