{"_id":"6a21c8f9e2c9555ddd0d1514","slug":"theft-in-college-by-breaking-the-lock-of-the-gate-gonda-news-c-100-1-slko1026-159707-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गेट का ताला तोड़कर महाविद्यालय में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गेट का ताला तोड़कर महाविद्यालय में चोरी
Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज के मैनपुर गांव स्थित बाबा गयादीन वैद्य बाबूराम महाविद्यालय में बुधवार रात गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बैटरी और इन्वर्टर पार कर दिया।
महाविद्यालय के चौकीदार सुधीर पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकीदार ने बताया कि वह रात में खाना खाने घर गए थे। घर से वापस आ रहे थे, तभी महाविद्यालय के पिछले गेट से तीन चोर भागते दिखाई पड़े। शोर मचाने पर आसपास के लोग के आने से पहले ही चोर भाग गए। चोरों ने बाउंड्रीवाॅल पर लगे कंटीले तार भी काट दिए। परिसर में लोहे की रॉड और प्लास पड़ा मिला है। थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।