फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man who returned after meeting his fiancee was found hanging

Gonda News: मंगेतर से मिलकर लौटा युवक फंदे से लटका मिला

Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The young man who returned after meeting his fiancee was found hanging
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। नवाबगंज के एक गांव में मंगेतर से मिलकर लौटे युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं, मृतक के पिता ने मंगेतर के परिजनों पर प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर बेटे के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज थाना इलाके के अकौनी मठिया गांव निवासी धमेंद्र (22) ने बृहस्पतिवार को मंगेतर से मिलने के बाद घर लौटा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे कमरे में फंदे से लटक गया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता पंचम ने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को उसकी नवाबगंज में उसकी शादी तय थी। वह मंगेतर से मिलने गया था। वापस लौटने के बाद पिता को बताया कि वह शादी नहीं करेगा। मंगेतर के परिजनों ने उसे प्रताड़ित किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपों की गहनता से छानबीन की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed