फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man who came to meet the woman was beaten up and his hair was cut off

Gonda News: महिला से मिलने पहुंचे युवक को पीटा, मुड़वाए बाल

Thu, 19 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet the woman was beaten up and his hair was cut off
गोंडा। कोतवाली नगर के एक गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने महिला से मिलने पहुंचे एक युवक को पकड़कर तालिबानी सजा दी। पिटाई करने के बाद सिर के बाल मुड़वा दिए। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के इमिलिया मिश्र गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनके 30 वर्षीय बेटे की एक महिला से कई सालों से बातचीत चल रही थी। बेटे का महिला के घर आना-जाना भी रहता था। महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उसके तीन बच्चे हैं। इस वजह से महिला बेटे को घर का सामान लाने के लिए बुला लेती थी। बताया कि बुधवार को महिला ने दोपहर में फोन कर अपने मायके में कुछ सामान लाने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जब उसका बेटा वहां पहुंचा तो एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। जानमाल की धमकी देते हुए उसके बाल मुड़वा दिए। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। जब गांव के लोगों ने वीडियो देखा तो उन्हें जानकारी हुई। घटना के बाद से उसका बेटा लापता है। ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण में जानकारी की गई है। पीड़ित युवक प्राइवेट बिजली कर्मचारी है। कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed