फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man was beaten up by the soldiers in the outpost, suspended

चौकी पर पकड़कर लाए युवक को सिपाहियों ने पीटा, सस्पेंड

Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up by the soldiers in the outpost, suspended
गोंडा। शहर के चुंगीनाका के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। जिसमें कहा कि उसका बेटा घर का सामान बेचकर जुआं खेलता है, विरोध करने पर परिवार के लोगों से अभद्रता व मारपीट करता है।
विज्ञापन

मामले की जांच करने पहुंचे पांडेय बाजार पुलिस चौकी के दो सिपाही आरोपी बेटे को पकड़कर चौकी ले आए और उसकी जमकर पिटाई की। बेटे की बेरहमी से पिटाई से आहत पिता ने दोनों सिपाहियों की शिकायत एसपी से की। जिस पर एसपी ने आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के चुंगी नाका के समीप के रहने वाले शिवकुमार ने रविवार को कोतवाली पुलिस से अपने बेटे की शिकायत दर्ज कराई थी। शिवकुमार का आरोप था कि उसका बेटा राहुल घर का सामान बेचकर जुआं खेलता है। मना करने पर परिवार के लोगों से अभद्रता करता है और मारता पीटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी शिकायत की जांच करने पहुंचे कोतवाली नगर के सिपाही अमरजीत यादव व सुनील राजभर शिवकुमार के घर पहुंचे और राहुल को पकड़कर चौकी पांडेय बाजार ले आए। दोनों सिपाहियों ने राहुल की जमकर पिटाई की।

इससे आहत राहुल के पिता शिवकुमार ने एसपी से दोनों सिपाहियों की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed