{"_id":"5eee377d8ebc3e433121dd1d","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-rain-farmers-are-happy-gonda-news-lko52690582","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसान खुश
विज्ञापन
गोंडा में स्टेशन रोड़ पर दूकानों के सामने भरा पानी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। शनिवार को झमाझम बारिश से किसान गदगद दिखे और खेतों में धान की रोपाई तेज कर दी है। बारिश से खेत रोपाई के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं एक हफ्ते से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा शहर के लोगों की जलभराव से मुसीबत बढ़ गई है। नपाप के तैयारियों की पोल खुल गई है, शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान थे। शनिवार को अचानक तेज बारिश से मौसम में बदलाव हुआ और उमस से तो राहत मिल गई लेकिन जलभराव से दिक्कत आ गई है। शहर के लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में ऐसे ही जलभराव हो जाता है लेकिन नगर पालिका दो सालों से हाथ बांधे बैठी है। इधर तो लॉकडाउन के बहाने काम न होने की बात कह सकते हैं लेकिन इससे जलभराव की समस्या दूर किए जाने के लिए गंभीर प्रयास नही हुए।
कई मोहल्लों में लोगों के घरों में घुसा पानी
बारिश से शहर के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में अवैध अतिक्रमण के कारण जलनिकासी की व्यवस्था नही रही और इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया है। महरानीगंज व घोसियाना मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों के घरों में जलभराव हो गया है। इसी तरह आवास विकास कालोनी के कई गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड़ पर दुकानों में पानी भर गया है तो फोरलेन के दोनो तरफ कई थानों पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
मसकनवां में तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानी में डूबा
बारिश ने प्रशासन की ओर से जलनिकासी के दावों की पोल खेल कर रख दी है। छपिया के मसकनवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरी तरह पानी में डूब गया है। वहां पर स्वास्थ्य केन्द्र के चारो तरफ पानी ही पानी है। इससे यहां काम काज बंद रहा। इसके अलावा बाजार में भी जलभराव रहा है। बभनान कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव होने से दिक्कत आ रही है।