फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The weather is pleasant due to heavy rain, paddy gets a new lease of life

Gonda News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, धान को मिली संजीवनी

Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to heavy rain, paddy gets a new lease of life
गोंडा। जिले में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को भोर सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश में तब्दील हो गई। 10 बजे तक रुक-रुककर बरसात होती रही। सर्वाधिक 83 मिलीमीटर बरसात तरबगंज क्षेत्र में हुई। इससे किसानों के धान की फसल को संजीवनी मिल गई, गन्ने को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही है। तेज बारिश न होने से धान की फसल भी सूखने लगी थी। लेकिन सोमवार को हुई बरसात के बाद फसलों को फायदा मिला है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि इस समय गन्ना व धान की फसलों को सिंचाई की जरूरत थी, बरसात होने से काफी फायदा हुआ है। वहीं बारिश के बाद शहर से लेकर गांव तक जलजमाव देखने को मिला। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाधिक बारिश तरबगंज क्षेत्र में 83 मिमी, बेलसर में 70 मिमी, नवाबगंज में 64 व करनैलगंज में 34 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जलभराव पर डीएम ने जताई नाराजगी
बारिश के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। परिसर में घुटनों तक पानी भरा होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज व नगर पालिका के अधिकारियों से जल निवासी का समाधान पूछा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, नगर पालिका के ईओ व नगर मजिस्ट्रेट से को आपसी समन्वय बनाकर जल्द ही जल निवासी के इंतजाम करने का निर्देश दिया। डीएम के नाराजगी के बाद टैंकर मंगवाकर पानी निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिली राहत



इटियाथोक। दो सप्ताह की उमस और तपिश के बाद सोमवार को झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बार-बार सिंचाई से परेशान धान और गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली। बिरमापुर के किसान उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed