{"_id":"67226dd3638a2be74a0c9bac","slug":"the-weapon-used-in-vijays-murder-has-not-been-recovered-even-after-five-days-gonda-news-c-100-1-gon1003-126449-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विजय हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार पांंच दिन बाद भी बरामद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विजय हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार पांंच दिन बाद भी बरामद नहीं
Wed, 30 Oct 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप:
नगर कोतवाली के पठानपुरवा में हुई थी विजय की हत्या, कटरा बाजार थाना क्षेत्र में मिला था आरोपी चाचा दीपक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पठानपुरवा में चाकू के ताबड़तोड़ वार से विजय पांडेय उर्फ बब्बन (22) की हत्या मामले में पुलिस पांच दिन बाद घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद नहीं कर पाई। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के दावे किए हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि साीसीटीवी फुटेज के आधार पर विजय की हत्या के बाद जांच का दावा कर रही पुलिस सिर्फ मृतक दीपक को ही आरोपी मानकर बैठ गई है।
गत 25 अक्तूबर की भोर में नगर कोतवाली के भट्ठा परेड सरकार निवासी विजय कुमार पांडेय (22) की पठानपुरवा नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन के पीछे सुनसान रोड पर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 23 से अधिक चाकुओं के वार की पुष्टि की गई थी। मगर पुलिस पांच दिन बाद भी घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं कर सकी। जबकि पुलिस की ओर से घटना में 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं।
वहीं, आरोपी चाचा दीपक का शव कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिला था। ऐसे में नगर कोतवाली और कटरा बाजार समेत दो थाना क्षेत्रों के साथ ही घटनास्थलों में करीब 15 किलोमीटर दूरी होने के चलते पुलिस जल्द हथियार बरामद करने के दावे कर रही है। पांच दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने पर परिजन सवाल उठा रहे हैं। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों पर ही टिकी पुलिस की निगाहें
सीसीटीवी फुटेज के बाद विजय की हत्या को लेकर दीपक को ही मुख्य आरोपी मान रही है। हालांकि पांच दिनों के बाद भी हत्याकांड़ में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता नहीं लगा सकी है। जबकि विजय हत्याकांड में परिजनों की ओर से दीपक के साथ अन्य के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि घटना के वक्त आरोपियों की मौजूदगी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही जांच
घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। चूंकि सीसीटीवी फुटेज से हथियार के बाबत कोई सुराग नहीं मिल सका है। तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द जांच नतीजे पर पहुंंचेगी। -सौरभ वर्मा, सीओ सिटी