फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The water level of Saryu increased by one meter in 24 hours

Gonda News: 24 घंटे में एक मीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu increased by one meter in 24 hours
करनैलगंज (गोंडा)। जून का तीसरा सप्ताह खत्म हो गया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में करीब एक मीटर जलस्तर बढ़ा है, लेकिन बांध को कटान से बचाने के लिए तीन स्परों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बांध को बचाने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से स्पर, ठोकर और बांध पिचिंग का कार्य 15 जून तक पूरा कराने की समयसीमा तय की गई थी। मानसून आ गया है मगर अभी तक काम पूरा नहीं हो सका। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को सरयू नदी खतरे के निशान 106.070 से करीब 2.60 मीटर नीचे थी। पानी का डिस्चार्ज 53.521 क्यूसेक था।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को जलस्तर बढ़ते हुए 104.320 पर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से मात्र 1.75 मीटर नीचे है। रातोंरात करीब एक मीटर जलस्तर में रिकाॅर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में इस वर्ष एल्गिन-चरसड़ी बांध पर शुरुआत से ही खतरा मंडराने लगा है। पहले बाढ़ का पानी बढ़ने पर नदी की धारा बीच में होती थी। मगर मौजूदा समय में पानी बढ़ते ही बहुवन मदार माझा के पास जहां स्पर का निर्माण हो रहा है वहां बांध से मात्र चंद कदम की दूरी तक पहुंच गया है। पानी बढ़ने या घटने पर कटान से बांध को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता पंकज आर्य ने बताया कि स्पर का निर्माण लगभग पूरा होने की कगार पर है। पानी बढ़ा है मगर अभी खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed