फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The villagers surrounded the young man, blew vehicle

ग्रामीणों ने युवक को घेरा, फूंका वाहन

Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the young man, blew vehicle
ग्रामीणों ने फूंका वाहन - फोटो : अमर उजाला
मंगुरा बाजार के नकहा गांव में बुधवार की रात लोडिंग वाहन से छुट्टा जानवरों को छोड़ने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर वाहन समेत घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को फूंक दिया। पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। युवक व उसके गांव के लोगों से पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुर गांव में छुट्टा पशुओं ने किसानों की फसल का काफी नुकसान कर दिया। इससे परेशान गांव के एक अध्यापक ने नकहा गांव के रहने वाले एक युवक से छुट्टा पशुओं को पकड़ कर दूर छोड़ने को कहा था। इसलिए युवक ने पशुओं को पकड़ लिया ओर उन्हें एक गाड़ी में भरकर बुधवार की रात नकहा गांव के पास छोड़ने गया था।
विज्ञापन


तभी नकहा गांव के लोगों ने उसे पशु चोर समझकर घेर लिया और पुलिस को खबर की। कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि जब वह गांव पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित थे, मगर उन्हें समझाकर आरोपी युवक को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गांव वालों से पड़ताल करने पर पता चला कि युवक इंदिरापुर गांव के एक अध्यापक के कहने पर छुट्टा पशुओं को छोड़ने नकहा गांव गया था। वहां ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर घेर लिया।। देहात प्रभारी ने बताया कि पुलिस के लौटने के बाद वाहन को ग्रामीणों ने आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पड़ताल के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed