फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The vehicles kept burning fiercely, the sight made the heart tremble.

Gonda News: धू-धूकर जलती रहीं गाड़ियां, मंजर देख कांप गया कलेजा

Wed, 17 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The vehicles kept burning fiercely, the sight made the heart tremble.
हादसे में घायल भगन यादव ने बताई आपबीती।
गोंडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण हादसे के दूसरे दिन भी उसकी दहशत घायलों में दिखी। गोंडा के घायल 12 यात्रियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान फोन पर भयावह मंजर को याद करते हुए हादसे की पूरी कहानी बताई। घटना में जिले के मसकनवा बाजार निवासी सुल्तान अहमद की मौत हो गई है। सभी घायलों की स्थिति डॉक्टरों ने बुधवार को सामान्य बताई।
विज्ञापन

छपिया के जीराभारी निवासी घायल कांशीराम ने बताया कि वह नींद से जगे ही थे कि तेज आवाज के साथ बस हिल गई और वह सीट से नीचे जा गिरे। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बस से बाहर निकले तो आगे बसें धू-धूकर जल रही थीं। चीख पुकार का मंजर देखकर रुह कांप गई। उन्होंने बताया कि गेहूं की बोआई पूरी होने के बाद पहली बार दिल्ली घूमने जा रहे थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।
विज्ञापन



लोगों के पैरों तले दबते-बचते निकले बाहर



अचलपुर वजीरगंज निवासी योगेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह दिल्ली के आजादपुर मंडी में काम करते हैं। दर्जीकुआं से वैशाली एक्सप्रेस बस में सवार थे। गहरी नींद में थे कि अचानक झटका लगा और सीट से नीचे गिर पड़े। बस से बाहर निकलते समय भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ते हुए भाग रहे थे। किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। उन्हें पीठ में गंभीर चोट आई है। उनके साथ के सनी तिवारी को ज्यादा चोटें आई थीं। भगन यादव व डब्लू दूबे को सिर में चोट आई। हादसे के बाद कुछ देर तक हालात इतने भयावह थे कि किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। आग, धुआं और चीख-पुकार के बीच जिंदगी और मौत की जंग चल रही थी। हादसे ने न सिर्फ उनके शरीर को जख्मी किया, बल्कि दिलो-दिमाग पर भी गहरा असर छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट से नीचे गिरे, हर तरफ अफरा-तफरी
केशवनगर खोड़ारे निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि वह सीट से छिटक कर नीचे गिर पड़े। हर तरफ अफरा-तफरी मची थी। आग की लपटें और धुआं देखकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। हर कोई अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था। कमर के नीचे की हड्डी व पैर में चोट आई है। अभी मथुरा के अस्पताल में भर्ती हैं।

घने कोहरे में अचानक लगा ब्रेक, पीछे से हुई टक्कर

मनकापुर के बैरीपुर निवासी वैशाली एक्सप्रेस बस के घायल चालक श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मंगलवार तड़के पौने चार बजे घना कोहरा था। अचानक सामने चल रही कार के चालक ब्रेक लगा दिया। बस रोकते ही पीछे से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वैशाली एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर आगे खड़े वाहनों से जा टकराई। वह बस लेकर गौरा चौकी अल्लीपुर से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और बायां पैर टूट गया। मथुरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घर आ रहे हैं।


हादसे में मृत वृद्ध का दिल्ली में अंतिम संस्कार

मसकनवा। हादसे में मृत कस्बा निवासी सुल्तान अहमद का बुधवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी नरगिस की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में रह रहे उनके पुत्र मुमताज ने बताया कि मां का इलाज दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं और रीढ़ की हड्डी दब गई है। चिकित्सकों के अनुसार, उनका ऑपरेशन करना पड़ेगा। मुमताज ने बताया कि हादसे में घायल अन्य लोग बबली, नेहा, हिना, आरिफ, अलहम, नादरीन, अरशद, राज, रेहान और इकबाल की हालत में सुधार है। सभी को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article