फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The tricolor will fly with pride today

Gonda News: आन-बान-शान से आज लहराएगा तिरंगा

Wed, 14 Aug 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The tricolor will fly with pride today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को तिरंगा जिलेभर में आन-बान-शान से लहराया जाएगा। जिसको लेकर चारों ओर जश्न-ए-आजादी की धूम है। शहर के प्रमुख मार्ग व इमारतें रोशनी से जगमग हैं। कलेक्ट्रेट के साथ ही शहर से लेकर गांव तक सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मा प्रात: 7.55 बजे ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रगान के बाद लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी।
मंडलायुक्त कार्यालय, पुलिस लाइन, सीएमओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज परिसर सहित सभी सरकारी व निजी कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूलों में छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आजादी के पर्व पर मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन को तिरंगा झालरों से सजाया गया है, जो बेहद मनमोहक लग रहा है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट, महिला अस्पताल, परिवहन विभाग का कार्यालय व अन्य संस्थान भी देशभक्ति के रोशनी में नहाए नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी पार्क में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आजादी का जश्न मनाया।
विज्ञापन

हर घर लहराएगा तिरंगा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन की पहल से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचा दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा लगाया जाएगा। जिससे शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई पड़ेगा। वहीं पीएम की अपील के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी डीपी बदल ली। सभी लोगों के प्रोफाइल पिक्चर में भी तिरंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed