फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The trailer driver fainted and died

Gonda News: गश खाकर गिरा ट्रेलर चालक, गई जान

Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The trailer driver fainted and died
अंबेडकरनगर के मूसेपुर ग्रंट करीमपुर निवासी राधेश्याम के रूप में हुई शिनाख्त
विज्ञापन

करनैलगंज में सरयू नदी के पास से पोकलैंड लादने आया था ट्रेलर ड्राइवर

संवाद न्यूज एजेंसी
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे पुल निर्माण में लगी पोकलैंड मशीन को लादने आए अंबेडकरनगर निवासी ट्रेलर चालक की गश खाकर गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को अंबेडकरनगर के मूसेपुर ग्रंट करीमपुर निवासी ट्रेलर चालक राधेश्याम (60) करनैलगंज स्थित सरयू घाट पर बन रहे पुल के पास से पोकलैंड मशीन लेने आया था। दोपहर को ट्रेलर से उतरने के बाद नीचे गश खाकर गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर काम कर लोगों के सहयोग से सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई है। ट्रेलर के मालिक के माध्यम से उसके परिजनों को अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed