फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The three-stage inspection will prevent copying blueprin

नकल रोकने को बनेगा त्रिस्तरीय निरीक्षण खाका

Wed, 01 Mar 2017 11:09 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Wed, 01 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 The three-stage inspection will prevent copying blueprin
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : self
बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने वाले परीक्षा केंद्रों की इस बार खैर नहीं होगी। जिला प्रशासन ने नकल को रोकने के लिए इस बार त्रिस्तरीय निरीक्षण व्यवस्था का खाका तैयार किया है जिसके तहत इस बार की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।    
विज्ञापन

 
 बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बुलाई गई गई सभी परीक्षा केंद्रों व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते सीआरओ अरुण शुक्ल ने कहा कि नकल को लेकर जिले की बहुत बदनामी हो चुकी है।
विज्ञापन


इस बार नकल रोकने के लिए विधानसभा चुनाव की तरह त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था की जाएगी। जिले को जोनल, सेक्टरवार बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती जाएगी जो परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार, एएसपी सुनील कुमार सिंह, डीआईओएस राम खेलावन वर्मा, सीबी सिंह, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
नकल को रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार नायाब फामूला निकाला है। इसके तहत परीक्षा के पहले जागरूकता रैली व जागरूकता रथ निकालकर छात्र-छात्राएं व अभिभावकों को नकल न करने का आह्वान किया जाएगा।


मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिस तरह से जिला प्रशासन ने रैली व जागरूकता रथ निकाला था, वही व्यवस्था अब नकल को रोकने के लिए लागू की जाएगी। हालांकि जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ा  लेकिन जिला प्रशासन इससे कतई निराश नहीं है, वह नकल को रोकने के लिए भी जागरूकता रथ व जागरूकता रैली निकालेगा, जिससे लोग नकल से होने वाले नुकसान से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed