फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The threat of flooding hundreds villages

सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा

Sun, 12 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The threat of flooding hundreds villages
क्षतिग्रस्त बांध - फोटो : अमर उजाला
उतरौला तहसील के दो ब्लॉकों के सैकड़ों गांवों पर बाढ़ से भारी तबाही का खतरा मंडराने लगा है। भारी बरसात में आने वाली बाढ़ से सैकड़ों गांवों के तबाह होने की आशंका से लोग परेशान हैं। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चंदापुर गांव में बाढ़ के दौरान राप्ती नदी के पानी को रोकने के लिए बनाए गए बांध की मरम्मत तीन साल से नहीं कराई गई है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते समय से तटबंध की मरम्मत न होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने डीएम से तटबंध की मरम्मत कराने के लिए मांग की है।
विज्ञापन


उतरौला तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पांडेय, आजाद सिंह, रामसंवारे, रामसुंदर, गुरुप्रसाद सिंह, बलवीर सिंह, वसीम, सूर्यभान मिश्र, राजेश चौरसिया आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम चंदापुर में राप्ती नदी की बाढ़ रोकने के लिए कई साल पहले बांध का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2013-14 में भारी बाढ़ की तबाही से करीब 500 मीटर बांध का तटबंध कटकर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम केवी पांडियन ने गांव का दौरा कर ड्रेनेज खंड के अधिकारियों को तत्काल बांध का निर्माण कराने का निर्देश दिया। मगर ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने तीन साल बाद भी क्षतिग्रस्त तटबंध का निर्माण नहीं कराया। ऐसे में बाढ़ आने पर श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम भिटौड़ी, चंदापुर, मनियरिया, लारम, मरमे, मझारी बाछिल, घाट खम्हरिया, बंजरहा, बाघाजोत, बायभीट सहित करीब 50 गांव तबाह हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उतरौला ब्लॉक के भी करीब 50 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित होंगे। इन गांवों को तबाही से बचाने के लिए बरसात से पहले 500 मीटर बांध की मरम्मत कराना अनिवार्य है।

 ड्रेनेज खंड सिद्घार्थनगर के सहायक अभियंता अभिमन्यु सिंह राम का कहना है कि तत्कालीन डीएम केवी पांडियन के निर्देश पर श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम चंदापुर गांव में करीब 500 मीटर तटबंध का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।


शासन स्तर से प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। बजट नहीं मिलने के कारण तटबंध की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। कई गांवों पर बाढ़ के समय होने वाले खतरे को ध्यान में रखकर तटबंध की मरम्मत कराने के लिए फिर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर तत्काल तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed