फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The team reached the rumor of those coming from outside

बाहर से आने वालों की अफवाह पर पहुंची टीम

Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
The team reached the rumor of those coming from outside
करनैलगंज (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हलधरमऊ के दो गांव में बाहर से आने वाले लोगों की अफवाहों के मद्देनजर सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम दत्तनगर में मंगलवार को सर्वे किया। बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार की। हलधरमऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसपी वर्मा ने बताया कि सोमवार की देर शाम डायल 108 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम दत्तनगर व रेवारी में कुछ लोग बाहर से आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई की वे सब बीमारी की स्थिति में है। मंगलवार की सुबह तड़के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया। ग्राम दत्तनगर में चार लोग जो उन्नाव में थे वह गांव में आए हुए थे। किसी भी प्रकार से बीमार नहीं थे। उसके बावजूद उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है और हिदायत दी गई है कि वह 14 दिन के पहले घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध पर भाग खड़े हुए
ग्राम रेवारी में भी बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मिली थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि कुछ लोग बाहर से आए थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो भी भाग खड़े हुए। इसके अलावा दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 216 लोगों को लोगों को क्वॉरंटीन किया है। इस ब्लॉक में अब तक 1572 लोगों को होम क्वॉरंटीन किया जा चुका है। दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि डॉ. सीडी सिंह के निर्देशन में टीम ने नरायनपुर माझा का भ्रमण कर वहां पर 123 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. आलोक सिंह के निर्देशन में टीम ने बेलहरी ग्राम सभा के भगाई पुरवा का भ्रमण करते हुए वहां के 102 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1656 लोग क्वारंटीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अंतर्गत अब तक 1656 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। लगातार सर्वे करने के लिए टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इस सर्वे कार्य में बीसीपीएम सुरेंद्र यादव, जेपी शुक्ला, हरिकेश यादव, अतुल एवं अर्पण पांडेय, अंकुर का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed