फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The supply of gravel and sand has come to a halt due to the Maha Kumbh jam

Gonda News: महाकुंभ के जाम से मौरंग-गिट्टी की आपूर्ति ठप

Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The supply of gravel and sand has come to a halt due to the Maha Kumbh jam
गोंडा। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण कई जिलों में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। जाम का असर अब गोंडा में भी दिखाई देने लगा है। प्रयागराज की तरफ से आने वाली मौरंग, गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री की आपूर्ति पर ब्रेक लग गया है। इससे यहां निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। घर बनाने से लेकर सड़कों की मरम्मत का कार्य भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज और उससे सटे जिलों में जाम से सिर्फ यात्री ही नहीं, निर्माण कार्य करा रहे लोग भी प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग में जिन सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा था, वह बंद हो गया है। जो नए कार्य स्वीकृत हुए हैं, वह निर्माण सामग्री की कमी के कारण शुरू नहीं हो पाए हैं। जिम्मेदार अब महाकुंभ संपन्न होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में बिजली दफ्तर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा था। गिट्टी व मौरंग खत्म होने की वजह से यहां काम बंद हो गया है। पंतनगर चौराहे पर भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाने वाले विश्वजीत शुक्ल ने बताया कि कौशांबी से मौरंग आती है। मगर महाकुंभ के चलते हाईवे पर जाम के चलते करीब एक माह से मौरंग की आपूर्ति प्रभावित है। 15 दिन से तो मौरंग व गिट्टी बिल्कुल नहीं आई।जो ट्रांसपोर्टर दूरदराज से माल भेज रहे हैं, वह महंगा दे रहे हैं। इससे लोगों पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



62 रुपये फिट की मौरंग 72 की हुई, गिट्टी भी महंगी
निर्माण सामग्री के दुकानदारों की मानें तो एक से डेढ़ माह पहले 62 रुपये फिट के रेट से मौरंग की गाड़ी आ रही थी, अब इसका रेट 72 रुपये हो गया है। इसी तरह गिट्टी के दाम भी बढ़े हैं। गिट्टी 100 से 150 रुपये प्रति टन तक महंगी हुई है। दुकानदारों के मुताबिक जो गाड़ी जरवल से सीधे गोंडा आती है, उसे बहराइच होकर लौटना पड़ रहा है। 60 से 70 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगने से भी रेट बढ़े हैं।



नए कार्यों की शुरुआत में अड़ंगा
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता प्रिंस मल्ल का कहना है कि निर्माण सामग्री की आपूर्ति बंद होने से छोटे कार्यों पर ज्यादा असर पड़ा है। जिन कार्यों की हाल ही में स्वीकृति मिली है, उन पर अड़ंगा लग गया है। सड़कों की मरम्मत का काम तो एकदम बंद है। पहले से जो ठेकेदार निर्माण सामग्री एकत्र किए हैं, केवल वही काम करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के समापन के बाद ही निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो पाएंगे।





बजट के लैप्स होने की आशंका
ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव बहादुर पांडेय का कहना है कि सामग्री की आपूर्ति नहीं होने से निर्माण कार्य प्रभावित हैं। सड़कों की मरम्मत का कार्य रुक गया है। शंकरगढ़ से बोल्डर आते थे। प्रयागराज रूट पर जाम की वजह से बोल्डर की आपूर्ति ठप है। अधिकांश निर्माण कार्य बाधित हैं। शिव बहादुर पांडेय ने कहा, सरकारी विभागों में 31 मार्च तक बजट खपाना रहता है। कार्य हो नहीं रहे हैं। ऐसे में बजट लैप्स होने की आशंका बढ़ गई है। बजट होने के बाद भी काम न होने से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed