फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The sun started to shine brightly since morning, the temperature crossed 43 degrees

Gonda News: सुबह से ही चुभने लगी धूप, पारा 43 डिग्री के पार

Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The sun started to shine brightly since morning, the temperature crossed 43 degrees
गोंडा के एलबीएस चौराहे के पास शीतल पेय पदार्थ पीतीं महिलाएं। -संवाद
गोंडा। गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। नौ बजे ही धूप चुभने लगी। गर्म हवा के थपेड़ों से लाेग बेहाल रहे। वहीं भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सहालग के बावजूद भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन की ओर से लगाए गए एडब्ल्यूएस (आटोमेटिक वेदर स्टेशन) से शनिवार को सबसे गर्म स्थान झंझरी-टू रिकाॅर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह नौ बजे से ही तापमान बढ़ने लगा। जैसे जैसे धूप बढ़ती गई, पारा चढ़ता गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को स्कूल छूटने पर हो रही है। भले ही स्कूल का समय थोड़ा परिवर्तित हुआ हो, लेकिन वापसी में गर्मी और धूप का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे शीतल पेय पदार्थों के ढेले पर लोग अपनी प्यास बुझाते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


सहालग में भी नहीं चमक रहा धंधा
भीषण गर्मी का प्रकोप बाजारों पर भी छाया हुआ है। सहालग के सीजन में भी धूप और गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। जिनके घर में शादी का आयोजन होना है, वह भी धूप में घर से नहीं निकल रहे। रानी बाजार के कपड़ा व्यवसायी प्रिंस नेवटिया ने बताया कि भीषण धूप व गर्मी के कारण सहालग में भी धंधा नहीं चमक रहा है। धूप से बचने के लिए लोग ऑनलाइन खरीदारी कर लेते हैं। आभूषण विक्रेता शिवनाथ ने बताया कि पहले तो महंगाई ने कमर तोड़ कर रख दी है, अब गर्मी के कारण दुकान पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पेशल लाइन में भी बिजली की आंख मिचौली
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिलेभर में बिजली का संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटों तक कटौती हो रही है। वहीं जिला महिला अस्पताल के स्पेशल लाइन में भी तीन दिनों से बिजली की आंख मिचौली देखने को मिल रही है। बिजली कटौती होने के बाद लिफ्ट समेत अधिकांश विद्युत चालित उपकरण बंद हो जाते हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने बताया कि महिला अस्पताल की अंडरग्राउंड लाइन में करंट पास हो रहा है। रविवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा।

त्वचा रोग व उल्टी दस्त के बढ़े मरीज
तापमान में वृद्धि के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। मेडिकल कॉलेज के कोविड बिल्डिंग में संचालित चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक त्वचा में जलन, एलर्जी, सनबर्न, हीटरैश (घमौरियां) की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार, डाॅ. आयुषी पांडेय व डाॅ. श्रुति गुप्ता की ओपीडी में 416 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं उल्टी दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed