फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The story erases the pain of life

Gonda News: जीवन की व्यथा को मिटा देती है कथा

Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The story erases the pain of life
प्रवाचक राजन जी महाराज व कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
कटरा बाजार/दुबहा बाजार। कौड़िया के पैड़ीबरा स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में आयोजित कथा में सोमवार को प्रवाचक राजन जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सती के त्याग के बाद शिवजी 87 हजार साल तक तपस्या में लीन रहे। कामदेव के भस्म होने के बाद देवताओं की प्रार्थना पर महादेव देवी पार्वती से विवाह को तैयार हुए।
विज्ञापन



जब शिव की बरात हिमालय के द्वार पहुंची तो गणों के विचित्र स्वरूप को देखकर महारानी मैना डर गईं। तब नारद ने प्रकट होकर उन्हें शिव-पार्वती के पूर्व जन्म की कथा सुनाई, जिससे उनका संताप दूर हुआ और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। राजन जी महाराज ने कहा कि भोजन बनाते समय यदि मन में यह भाव हो कि हम अपने ठाकुर जी के लिए भोग तैयार कर रहे हैं, तो रसोई बनाना ही जीवन का भजन बन जाता है।
विज्ञापन





राजन जी महाराज ने सेवा भाव पर जोर देते हुए कहा कि अलग से कुछ करना ही भागवत सेवा नहीं है। यदि आप व्यापार, नौकरी या खेती करते समय यह भाव रखते हैं कि इससे होने वाली आय का कुछ हिस्सा सत्कर्म में लगाएंगे, तो आपका कार्य ही भजन बन जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि समाज में उच्च शिक्षित लोग भी अपराध में पकड़े जा रहे हैं, क्योंकि जानकारी होने के बाद भी उनका विवेक जागृत नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि कथा जीवन की व्यथा को मिटा देती है। इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, डॉ. केके मिश्र, सरिता मिश्रा, डॉ. मृणाल पांडेय, सुमन पांडेय, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी, भवानी भीख शुक्ल, जगरानी शुक्ला, सोनी शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

प्रवाचक राजन जी महाराज व कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद

प्रवाचक राजन जी महाराज व कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed