{"_id":"6824d61d6d08be7ce4075f44","slug":"the-son-in-law-who-came-to-take-his-wife-was-burnt-by-pouring-oil-on-him-he-is-serious-gonda-news-c-100-1-gon1003-137695-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्नी को लेने पहुंचे दामाद को तेल छिड़ककर जलाया, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्नी को लेने पहुंचे दामाद को तेल छिड़ककर जलाया, गंभीर
Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पत्नी को लेने नवाबगंज के कल्यानपुर बाबा ज्ञानदास पुरवा पहुंचे बस्ती के परशुरामपुर के चौरी गांव निवासी कमल गौतम पर तेल छिड़ककर जलाने का आरोप है। गंभीर हालत में कमल को लखनऊ रेफर किया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को कमल पत्नी को अपने घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर ससुर किशोरी व सास ने कमल से अभद्रता शुरू कर दी। मारपीट के बाद तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें कमल बुरी तरह से झुलस गए।
सूचना के बाद पहुंचे परिजन उन्हें परशुरामपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि कमल का 80 प्रतिशत शरीर का हिस्सा जल चुका है। उनके भांजे संजय कुमार गौतम ने थाने पर तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।