फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The shop will open from seven in the morning to five in the evening

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगी दुकान

Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The shop will open from seven in the morning to five in the evening
गोंडा। लॉकडाउन-3 के दौरान मिली छूट को ध्यान रखते हुए दुकानों को खोलने का समय तय किया गया है। व्यवसाय के प्रकार के हिसाब से अलग-अलग दिन दुकान खोलने का खाका व्यापार मंडल ने तैयार किया है। जनपद की समस्त दुकानें सुबह 7 से शाम 5.30 बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शमशी ने बताया है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दुकानदारों से अपील की गई है। जनपद के सभी दुकानदार स्वयं व उनकी दुकान पर काम करने वाले कार्मिक अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करेंगे। दुकान पर आने वाले ग्राहक भी मास्क, गमछा या रुमाल आदि बांधकर आएं।
विज्ञापन

दुकानों पर सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था कराई जाए। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे व 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को दुकान पर न आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मोबाइल, हार्डवेयर, सेनेटरी, लोहे, साइकिल, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक, बर्तन, ऑटो मोबाइल की दुकानें खुलेंगी।
- मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को कपड़े, टेलरिंग व जूते चप्पल, चश्माघर, बुक/स्टेशनरी, मोहर, फर्नीचार, बैग, अटैची, ज्वैलरी की दुुकानें और प्रिंटिंग प्रेस व फ्लैक्स की दुकानें खुलेंगी।
- मेडिकल स्टोर, फल, सब्जी, दूध डोर स्टेप डिलीवरी, किराना स्टोर, मिठाई, बेकर्स की दुकान पहले की तरह रोज खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed