{"_id":"60c0d8588ebc3ed7095130ce","slug":"the-service-of-a-doctor-who-did-not-do-duty-during-the-corona-period-ended-gonda-news-lko5816812183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में ड्यूटी न करने वाले डाक्टर की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में ड्यूटी न करने वाले डाक्टर की सेवा समाप्त
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण काल में बिना सूचना दिए महीनों से ड्यूटी पर नदारद रहने वाले जिला अस्पताल के एक और डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
कोरोना संक्रमण के समय में बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्त कर दी गई। इससे पहले सर्जन डॉ अविनाश पांडेय की संविदा समाप्त कर दिया गया था।
आर्थो सर्जन डॉ. विवेक स्वर्णकार विगत 24 अप्रैल से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कंडेय शाही ने शासन को पत्र लिखकर कार्यवाही का अनुरोध किया।
जिसके क्रम में डा विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि डा. विवेक स्वर्णकार शासकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरतने के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किया तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। मामले का संज्ञान लेते हुए संविदा पर कार्यरत डॉक्टर विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्ति के लिए शासन को जिलाधिकारी से संदर्भित किया गया जिसके क्रम में शासन ने सेवा समाप्त कर दी।