फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The scope of sports will increase in council schools

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में बढ़ेगा खेलों का दायरा

Sun, 04 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The scope of sports will increase in council schools
गोंडा। जिले के 2,609 परिषदीय विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में नए सत्र से खेल की कक्षाएं निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन

खेल कक्षाओं में शूटिंग, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। तीरंदाजी, कराटे, बॉक्सिंग व एथलेटिक्स जैसे खेलों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विद्यालयों की समय सारिणी में खेलकूद के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा। समय-समय पर विकासखंड, जिला, मंडल व राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी विभिन्न स्तरों पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर छह से 11 वर्ष तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थित योजना पर काम जारी
खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित योजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नया सत्र खेल व शिक्षा दोनों के लिए गतिशीलता लाने वाला होगा।
--अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed