{"_id":"db0c52cbd6ab493c77c788cbd5b1ddf1","slug":"the-rural-development-officials-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ के कमरे में जाने पर शुक्रवार को रोके जाने से नाराज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि ब्लॉक के एक बाबू ने अपने चहेते जनप्रतिनिधियों को अंदर बैठाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
बाद में बीडीओ की मान मनौव्वल के बाद कर्मचारी माने। दोपहर तक चले इस ड्रामे के कारण नामांकन पत्रों की जांच का काम प्रभावित रहा।
विकास खंड में सचिव के पद पर कार्यरत अनूप श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार को वह शासकीय कार्यवश ब्लॉक आए थे।
जब वह बीडीओ के कमरे के पास पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने अंदर बैठे बाबू को दरवाजा खोलने के लिए कहा तो बीडीओ की कुर्सी पर कब्जा जमाये बैठे एक जनप्रतिनिधि ने अनूप को अंदर आने से रोक दिया।
अनूप के कर्मचारी बताये जाने पर भी संबंधित बाबू व उसके चहेते जनप्रतिनिधि ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से आहत अनूप श्रीवास्तव व अन्य पंचायत सचिवों ने शनिवार की सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
उनके समर्थन में सफाई कर्मियों ने भी काम करने से इंकार कर दिया। इससे ब्लॉक में चल रहा नामांकन पत्रों की जांच का काम ठप हो गया।
सूचना मिलने पर बीडीओ आनंद मिश्रा ने संबंधित बाबू को कड़ी फटकार लगाई और नाराज कर्मचारियों को समझा कर काम पर लौटने के लिए राजी किया।