फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The roof of the house broke due to lightning

Gonda News: बिजली गिरने से मकान की छत टूटी

Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house broke due to lightning
 खरगूपुर के नंदनगर फत्तेगढ़ गांव में बिजली गिरने से टूटी छत। - संवाद
गोंडा। क्षेत्र के एक मकान पर शुक्रवार दोपहर एक बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिससे छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उधर, इटियाथोक ब्लॉक में बिजली गिरने से नेटवर्क सिस्टम ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर फत्तेगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि दिवाकर शुक्ल ने बताया कि दोपहर एक बजे बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच मुटरू खान के छत पर बिजली गिर गई। इससे छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। मगर उस कमरे में कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कमरे के अंदर बिस्तर, कपड़े, राशन आदि सामान खराब हो गया। नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय ने बताया कि लेखपाल को निर्देश दिया गया है कि मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इटियाथोक विकासखंड कार्यालय पर शुक्रवार को बिजली गिरने से नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया। हालांकि इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में तेज बारिश के दौरान विकासखंड कार्यालय की छत पर लगे नेटवर्क सिस्टम पर ही बिजली गिर गई। इससे कार्यालय में रखे कंप्यूटर खराब हो गए। वहीं, धमाकों की आवाज से परिसर व कार्यालय में मौजूद कर्मचारी सहम गए। थोड़ी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed