फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The risk of snakebite increases in the rain, avoid witchcraft

Gonda News: बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, झाड़-फूंक से बचें

Fri, 20 Jun 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The risk of snakebite increases in the rain, avoid witchcraft
गोंडा। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रतिदिन चार से पांच मरीज सांप के डंसने से भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों ने इलाज के साथ-साथ झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सर्पदंश के तीन से चार घंटे के भीतर यदि मरीज को एंटी स्नेक वेनम की डोज मिल जाए तो उसकी जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

परसपुर के मधईपुर निवासी रामकली (35) को जहरीले सांप ने काट लिया था। बुधवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम की डोज देकर उनका सफल इलाज किया। परिजनों ने बताया कि तुरंत अस्पताल पहुंचाने के कारण उनकी जान बच पाई। इसी प्रकार कुड़ासन बाजार के आयुष (17) को खेलते समय जहरीले सांप ने काट लिया। उनकी मां गुड़िया देवी ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनका इलाज करवाया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. अतुल मिश्र ने बताया कि बारिश के बाद सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन


सांप के डसने पर ये करें
ईएमओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में कई जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिनके डसने पर समय से उपचार न मिलने पर मृत्यु का खतरा भी रहता है। जहरीले सांप के काटने के बाद घाव के आस-पास सूजन बढ़ती है और मरीज बेहोश हो सकता है। डसने वाले हिस्से को कपड़े से कसकर बांधें और घाव को साबुन व साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। तत्परता से अस्पताल पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। तीन से चार घंटे के भीतर एंटी स्नेक वेनम की डोज लगने से जहर का प्रभाव कम हो जाता है और मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीएचसी में उपलब्ध है एंटी स्नेक वेनम
डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर एंटी स्नेक वेनम की दवाइयां उपलब्ध हैं। सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए निकटतम अस्पताल जाकर चिकित्सक से परामर्श कर उचित इलाज अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed