फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The risk of erosion increased as the river level receded

Gonda News: नदी घटने के साथ ही कटान का खतरा बढ़ा

Sat, 12 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The risk of erosion increased as the river level receded
ऐली परसौली गांव में भरा बाढ़ का पानी व हनुमान रथ से बांटे गए राहत सामग्री के पैकेट। संवाद
विश्नोहरपुर/करनैलगंज। सरयू का जलस्तर भले ही घट रहा हो लेकिन नदी की धारा किसानों की मुश्किल बढ़ा रही है। पानी कम होते ही कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर शनिवार सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 106.120 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। इसी अवधि में कुल डिस्चार्ज भी 3,16,926 क्यूसेक से घटकर 3,12,327 क्यूसेक रह गया।

दत्तनगर के रामसजीवन ने बताया कि मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। एक छप्पर ही अब परिवार का सहारा है। साकीपुर के अहिरन टाड़ी में तेज बहाव से चौराहे की सड़क कट गई है। इससे आवागमन में दिक्कत बनी हुई है। ब्योंदा माझा में बाजार से गांव जाने वाली सड़क से पानी हटने लगा है। गंगाराम यादव ने बताया कि मजरों से पानी पूरी तरह हटने में अभी दो-तीन दिन लग सकते हैं। दीनानाथ ने बताया कि पशुओं के चारे की समस्या अब भी बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित ब्योंदा ग्राम पंचायत में प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हनुमान रथ से राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। वितरण में क्षेत्रीय लेखपाल गौरव गांधी और दत्तनगर के लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा मौजूद रहे। एसडीएम तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर प्रशासन की पूरी नजर है। टीमें काम कर रही हैं।

ऐली परसौली गांव में भरा बाढ़ का पानी व हनुमान रथ से बांटे गए राहत सामग्री के पैकेट। संवाद

ऐली परसौली गांव में भरा बाढ़ का पानी व हनुमान रथ से बांटे गए राहत सामग्री के पैकेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed