{"_id":"68e7f528b0b085b7970854ab","slug":"the-principal-appointed-his-son-as-a-teacher-leaving-the-management-unaware-gonda-news-c-100-1-gon1041-145268-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रधानाचार्य ने बेटे को नियुक्त कर दिया शिक्षक, प्रबंधतंत्र अनभिज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रधानाचार्य ने बेटे को नियुक्त कर दिया शिक्षक, प्रबंधतंत्र अनभिज्ञ
Thu, 09 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह/दुबहा बाजार। गणेश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य ने प्रबंधतंत्र की जानकारी के बिना ही अपने पुत्र को शिक्षक पद पर नियुक्त कर दिया। प्रबंधक के पूछने पर प्रधानाचार्य ने गालीगलौज भी की। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विद्यालय के प्रबंधक व्याकुल किशोर मिश्र ने बताया कि प्रधानाचार्य वेदपति त्रिपाठी ने अपने पुत्र वागीश त्रिपाठी को शिक्षक बनाने के लिए प्रबंधतंत्र की जानकारी के बिना ही 18 अप्रैल 2024 को फर्जी प्रस्ताव तैयार किया। 15 अक्तूबर 2024 को वागीश को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। प्रबंधक सहित अन्य सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए गए। मामले की जानकारी होने पर प्रबंधक ने 18 सितंबर 2025 को प्रधानाचार्य से बातचीत की, तो वह गालीगलौज करने लगे। प्रबंधक ने बताया कि प्रधानाचार्य ने जिस विषय के लिए अपने बेटे की नियुक्ति की है, विद्यालय में उस विषय के शिक्षक पहले से कार्यरत हैं। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर प्रधानाचार्य वेदपति त्रिपाठी और वागीश त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।