{"_id":"685c43d3ceede58b070ce584","slug":"the-power-went-out-at-1-oclock-at-night-it-did-not-come-back-the-next-day-gonda-news-c-100-1-slko1028-139830-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रात एक बजे गई लाइट, दूसरे दिन भी नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रात एक बजे गई लाइट, दूसरे दिन भी नहीं आई
Thu, 26 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
धानेपुर/मसकनवा (गोंडा)। मेहनौन विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन भूमिगत लाइन में खराबी के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। मंगलवार रात करीब एक बजे गुल हुई बिजली बुधवार देर शाम तक नहीं आई। मेहनौन निवासी अयोध्या प्रसाद जायसवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे लाइट चली गई। गर्मी के कारण नींद नहीं पड़ी। बुधवार की शाम तक बिजली नहीं आई। अवर अभियंता मेहनौन अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन है। पूरी लाइन चेक करने के बाद धानेपुर में भूमि गति लाइन में फाल्ट होने की संभावना है। टीम को सूचना दी गई है, जिससे वह आकर मशीन के माध्यम से फाल्ट का स्थान खोज कर रिपेयर करेंगे।
मसकनवा संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मसकनवा के बगदर फीडर पर मेन लाइन का तार टूट जाने से ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार रात 10 बजे छपिया थाने के निकट असनहरा गांव के पास मुख्य लाइन का तार टूट गया, जिससे भरपुरवा, वीरपुर, खजुरी, मवई, महमूदपुर आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तार ठीक किया। रात 12:30 पर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। दयाशंकर पांडेय, राजेश कुमार, ओमप्रकाश यादव, संतोष कुमार, विजय, नवनीत त्रिपाठी, जगराम, रजनीकांत का कहना है कि बगदर फीडर पर वर्षों पहले लगे तार व पोल जर्जर हैं। अक्सर तार टूटने या पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। जेई विकास सिंह ने बताया कि जर्जर तार खंभों का बदलाव कराया जाएगा।
दस दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार के भरथा इटहिया गांव के गंगापुरवा गांव में रखा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 घरों में आपूर्ति बाधित है। गांव के रामभवन यादव ने बताया कि 10 दिन से ट्रांसफर्मर फुंका पड़ा है। आपूर्ति न मिलने से मोबाइल बंद हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए रामापुर बाजार जाना पड़ता है। जेई आदर्श कुमार ओझा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा।