फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The popularity of newspapers has not decreased even in the electronic era

Gonda News: इलेक्ट्राॅनिक युग में भी नहीं घटी पत्र-पत्रिकाओं की लोकप्रियता

Sun, 30 Jul 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
The popularity of newspapers has not decreased even in the electronic era
एलबीएस महाविद्यालय में एनसीसी की छात्रा को प्रश​स्ति-पत्र देती प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय के शोध केंद्र पर रविवार को संपादकीय स्वतंत्रता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनपदों के लेखक, कवि, संपादक व पत्रकार जुटे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में वरिष्ठ लेखिका व कवि पारुल शुक्ला ने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक युग में भी पत्र-पत्रिकाओं की लोकप्रियता कम नहीं हुई। पत्रिकाओं की अपनी अहमियत उसके संपादकीय गुणों के कारण है। संपादकीय पाठक को जोड़ने में सहायक होता है और पाठक की जिज्ञासा और प्रश्नाकुलता को शांत करता है। लखनऊ पब्लिक स्कूल के मीडिया प्रमुख विजय मिश्र ने कहा कि संपादकीय पत्रकारिता के क्षेत्र में नीति-निर्धारक, नीति नियामक और नीति का निदर्शन करती है। संपादकीय को स्वतंत्र गद्य रूप की तरह प्रतिष्ठित होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कलमकार आशीष मिश्र ने कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में एक संपादक के सम्मुख संपादकीय बड़ी चुनौती की तरह है। साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जनमेजय तिवारी ने कहा कि संपादन कार्य तलवार की धार पर चलने के समान है। इस दौरान एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर निधि सोनी को चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रो. ऋषिकेश सिंह, जुगल किशोर शुक्ल, प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र, प्रो. दीनानाथ तिवारी, वर्षा सिंह, उमेश शाह, महेंद्र सिंह छाबड़ा, शुभम पाठक, प्रो. वीसीएचएनके श्रीनिवास राव, प्रो. मंशाराम वर्मा, रविचंद्र त्रिपाठी, डॉ. ओंकार पाठक, प्रो. जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed