{"_id":"5fb7ea108ebc3e27873366c0","slug":"the-officials-shared-the-pain-of-the-farmers-who-are-protesting-gonda-news-lko5508972104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने धरना दे रहे किसानों का दर्द किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने धरना दे रहे किसानों का दर्द किया साझा
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के परसा गोड़री गांव के मजरे शिवशंकर पुरवा में नहर खोदाई के विरोध में चल रहा धरना 16वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार की सुबह अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी करनैलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता, अधिशाषी अभियंता सिंचाई सतीश कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का दर्द साझा किया।
शुक्रवार को धरने की अगुवाई भाजपा नेता विनोद शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि जब अधिग्रहण फर्जी तरीके से हुआ है तो उसे रद्द करके नये सिरे से अधिग्रहण किया जाए। जिससे किसानों को अभी के रेट से मुआवजा मिल सके। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किसानों की समस्या सुनने के बाद उपजिलाधिकारी करनैलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता से कहा कि किसानों के साथ जबरदस्ती करके खोदाई करना उचित नहीं है।
उन्होंने उपजिलाधिकारी से किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि के साथ वार्ता करके समस्या का हल निकालने का निर्देश दिया। धरना स्थल के बगल में प्राथमिक स्कूल में उपजिलाधिकारी, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल मनीष जाट, कानूनगो कैलाश नाथ सिंह व लेखपाल के साथ बैठक हुई। जिसमें किसानों ने तीन मांगें उनके सामने रखीं। जिसमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी या जमीन के बदले में जमीन सड़क किनारे देने की मांग की।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने लेखपाल व कानूनगो से ग्राम सभा में ही सरकारी जमीन खोजकर किसानों के सहमति से पट्टा देने के लिए कहा और जो भी मुआवजा की रकम जमा है उसे दिलाने का आश्वासन दिया। अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने कहा कि विभाग ने 32 मीटर जमीन अधिग्रहण किया है, लेकिन नहर 20 मीटर चौड़ी बना लेंगे।
शेष जमीन पर किसान खेती कर सकते हैं। किसान रघुनाथ मिश्र ने कहा कि वह सभी अभी धरना स्थल से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान वेद ओझा, पूर्व प्रधान नंदकिशोर ओझा, पिंटू तिवारी, अवधेश शुक्ल, मनोज यादव, अनिल शुक्ल, लल्ला शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।