फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The newborn will get a Green Gold Certificate along with the sapling

Gonda News: नवजात को पौध के साथ मिलेगा ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट

Fri, 27 Jun 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The newborn will get a Green Gold Certificate along with the sapling
गोंडा। बच्चों को जन्म से ही हरियाली की मुहिम से जोड़ने के लिए एक नई पहल होने जा रही है। पहली से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के दौरान जिले के सभी 16 सामुदायिक व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन्म लेने वाले नवजात को इससे जोड़ा जा रहा है। इस अवधि में जन्मे नवजात को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ दो पौधे भेंट किए जाएंगे। पहला सहजन का, ताकि खून की कमी न हो। दूसरा एफडी के तौर पर शीशम का। ताकि बच्चे जब बड़े हों तब तक वह पौधा भी तैयार हो सके। अस्पताल से घर जाने के बाद अभिभावक नवजात के हाथाें से इन पौधों का रोपण कराएंगे।
विज्ञापन


जिले में इस बार हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए कई और प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत 10 नगर निकायों के माध्यम से ऑक्सी वन की स्थापना कराई जाएगी। इसमें ऐसे पौध लगाए जाएंगे, जो ऑक्सीजन देते हैं। वहीं, 1,192 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से कवायद शुरू कर दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल का कहना है कि वन महोत्सव को लेकर तैयारी कर ली गई है। सीएमओ से सीएचसी व पीएचसी का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बालपुर के समीप शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज में इस बार वन विभाग ने अटल, शौर्य, एकता, युवा के साथ ही त्रिवेणी वन स्थापित करने की योजना बनाई है। त्रिवेणी वन में पीपल, नीम व बरगद के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नदी किनारे की 12 साइटों पर इस बार पौधरोपण को लेकर कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा वृत्त के वन संरक्षक डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि वन महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पौधरोपण को लेकर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस अवधि में जन्म लेने वाले बच्चों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा, ताकि जन्म से ही उनमें पौधरोपण की भावना का विकास किया जा सके।



मातृशक्ति लगाएंगी सिंदूर के पौधे
वन विभाग इस बार एक और पहल करने जा रहा है। जिले की नर्सरियों में सिंदूर के 500 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें वन महोत्सव के दौरान मातृ शक्ति के हाथों से रोपा जाएगा। साथ ही अन्य प्रयास किए जा रहे हैं।


57 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है वर्ष 2025-26 में
38 नर्सरी हैं जिले में
97 लाख पौधे नर्सरी में तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed