फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The new railway line will made from Bahraich to Khalilabad

बहराइच से खलीलाबाद तक बनेगी नई रेल लाइन

Mon, 07 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The new railway line will made from Bahraich to Khalilabad
सभा में बोलते रेल राज्यमत्री मनाोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
 बलरामपुर तथा गोंडा के लिए सोमवार रेल व संचार सुविधाओं की सौगात का दिन रहा। केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जनसभा के दौरान कई सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहराइच-खलीलाबाद तक नई रेल लाइन के निर्माण के साथ-साथ प्रतिदिन मुंबई तक चलने वाली ट्रेन, मुफ्त वाई फाई तथा सैकड़ों गांवों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी।  
विज्ञापन


उतरौला में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि बहराइच-खलीलाबाद तक नई रेल लाइन के लिए साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 1600 करोड़ रुपये का बजट निर्माण के लिए अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उतरौला तथा रेहरा बाजार में शीघ्र ही मुफ्त वाई फाई की सेवा प्रदान की जाएगी। गोरखपुर से मुंबई तक वाया बलरामपुर चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को 26 नवंबर से प्रतिदिन चलाया जाएगा। गोंडा रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट की सुविधा शीघ्र प्रदान की जाएगी। गोंडा तथा बलरामपुर जिले के चार-चार ब्लॉको के गांवों को केंद्र सरकार द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाति व धर्म के नाम पर उत्तर प्रदेश में शासन करने वाली सपा तथा बसपा पारिवारिक झगड़े व विघटन से परेशान है। सपा परिवार केवल सैफई के विकास में लगा है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है। श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, करनैलगंज सांसद बृजभूषण सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल तथा गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का गुणगान किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय तथा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक वैभव सिंह ने मंत्री को गदा भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, रमापति शास्त्री, पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता व कमलेश सिंह आदि ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

जनसभा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर में सोमवार सुबह रेल दुर्घटना में हुई मौतों के मामले की जांच कराई जाएगी। मृतकों के परिवारीजनों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जांच में घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


उतरौला में मनोज सिन्हा की जनसभा के दौरान नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्षा इशरत जमाल ने आठ नवंबर से गोरखपुर-लखनऊ वाया बलरामपुर चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव बलरामपुर नगर के झारखंडी स्टेशन पर किए जाने की मांग पत्र देकर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed