{"_id":"6807e02bc0f2571a2906ec9b","slug":"the-mystery-of-ranjits-death-deepens-suspicion-of-murder-gonda-news-c-100-1-gon1003-136396-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रंजीत की मौत का राज गहराया, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रंजीत की मौत का राज गहराया, हत्या की आशंका
Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। चैंबर्स कॉलोनी में सोमवार को फंदे से लटके मिले सफाई कर्मचारी सीमा के पति रंजीत (32) की मौत का राज गहरा गया है। रंजीत के भाई दीपक ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर छानबीन की मांग की है।
मूल रूप से बाराबंकी के रामनगर बड़नपुर निवासी दीपक ने बताया कि रंजीत अपनी पत्नी सीमा, बेटी लक्ष्मी (13) और बेटे आदित्य (09) के साथ चैंबर्स कॉलोनी में रहते थे। बीते 19 अप्रैल को भाई ने फोन पर बातचीत कर घटना से जुड़े लोगों की जानकारी दी थी। बेटी से पत्र लिखवाकर उन्हें वाट्सएप किया था। उनका कहना है कि रंजीत नशा नहीं करते थे। उनकी हत्या के बाद फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।