फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The moon of love shone on the night of Karva Chauth

Gonda News: चौथ की रात चमका प्रीत का चांद

Sat, 11 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The moon of love shone on the night of Karva Chauth
गोंडा के पंतनगर में करवाचौथ पर पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ शुक्रवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। पति की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। देर शाम चांद और पति का दीदार करने के बाद व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

गंगा मैया में जब तक ये पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे... गीत गुनगुनाते हुए सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके विधिविधान से पूजन किया। करवा चौथ की कथा सुनी। चंद्र देव को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने व्रत पूरा किया। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पतियों ने पत्नियों को उपहार भी दिए।
विज्ञापन

बहराइच रोड स्थित मां भगवती मंदिर में करवा चौथ पर सामूहिक पूजन किया गया। कार्यक्रम में साक्षी अरोरा, पूनम, अमिता, निर्मला, रेखा भाटिया, किरन पासी, अलका चावला, मोना भाटिया, रूबी चावला, श्वेता, नीलू, पूनम सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन कृपाल रूहानी मिशन में भी करवा चौथ पर सामूहिक पूजन किया गया।

जेल में भी हुआ पूजन
करवा चौथ पर शुक्रवार को जिला कारागार में भी पूजन हुआ। जेल में निरुद्ध 22 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इन सभी के लिए जेल प्रशासन ने पूजन व खानपान की व्यवस्था की थी।

ब्यूटी पार्लर में
करवा चौथ पर शुक्रवार को मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही। हाल ये रहा कि घंटों इंतजार तक करना पड़ा। पार्लर संचालिका काजल ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक एडवांस बुकिंग चली। यही हाल, चौक, बड़गांव व आवास विकास के ब्यूटी पार्लरों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed