{"_id":"62700f7a089d2865a1588b74","slug":"the-miscreant-got-shot-in-the-encounter-gonda-news-lko6288835188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। दिल्ली के डीसीएम चालक की हत्या के आरोपी दो बदमाशों से रविवार देर रात चौधकियापुर गांव के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम था। बदमाशाें के पास से तमंचा, कारतूस व लोहे की रॉड बरामद हुई है। वहीं, घायल बदमाश व सिपाही का सीएचसी तरबगंज में इलाज कराया गया है।
नई दिल्ली के थाना आनंद पर्वत क्षेत्र के पटेल नगर का रहने वाला पवन कुमार डीसीएम चालक था। 28 अप्रैल को वह दिल्ली से डीसीएम पर अलमारी लादकर काठमांडू जा रहा था। तभी देर रात बदमाशों ने तरबगंज के परसदा गांव के पास उसकी हत्या करके शव खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने डीसीएम चालक पवन की पत्नी रत्ना की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। मामले में महेश कुमार निवासी रामारोड थाना मोतीनगर, नई दिल्ली व श्रीराम निवासी नरसिंह पुरवा थाना तरबगंज के नाम प्रकाश में आए। जिस पर एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया।
एसपी ने बताया कि एसओजी व थाना तरबगंज की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार देर रात सूचना मिली कि दोनों बदमाश थाना तरबगंज क्षेत्र के चौधकिया गांव पास देखे गये हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश महेश कुमार के दाहिने पैर में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा। इस दौरान मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव भी घायल हो गया। जबकि एक अन्य बदमाश को भी पुलिस टीम ने घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश व मुख्य आरक्षी का सीएचसी तरबगंज में इलाज कराया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश महेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि पवन कुमार से उनका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी के चलते पवन को जान से मारने की ठान ली थी। इसके लिए उसने अपने साथी श्रीराम के साथ मिलकर साजिश रची और फिर दोनों ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला करके पवन की हत्या करके शव परसदा गांव के पास खेत में फेंककर भाग गये थे।.
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व दो खोखा और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद हुई है। एसपी ने एसओजी व पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। इस टीम में थानाध्यक्ष तरबगंज संतोष कुमार सरोज, एसओजी के सुनील कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार, सिपाही अरुण यादव, अमित पाठक, अरविंद कुमार व अमित यादव शामिल रहे।